भिंड नगर: भिंड में सांई प्रभा होटल के सामने रास्ता रोक कर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर फरियादी के साथ 3 लोगों ने की मिलकर मारपीट।
भिंड के भगवती चौक निवासी पवनेश पुत्र भगवती शर्मा उम्र 45 साल ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया की सांई प्रभा होटल के सामने तीन लोगों द्वारा उनका रास्ता रोका गया और शराब के लिए पैसे मांगे जब उनके द्वारा तीनों लोगों को पैसे नहीं दिए गए तो तीनों लोगों ने मिलकर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी।