भिंड नगर: राजहोली की पुलिया के पास दो लोगों में हुई मारपीट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
भिंड सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की राजहोली पुलिया के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई। राजहोली निवासी फरियादी अशोक श्रीवास ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि अमन धोबी पिता धर्मेंद्र धोबी ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।