भिंड नगर: डिप्टी कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 86 से अधिक शिकायती आवेदनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस दौरान जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर अंकुर रवि गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान 86 से अधिक शिकायती आवेदन आए।