भिंड नगर: भवानीपुरा में युवक के साथ आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
भवानीपुरा में युवक के साथ एक आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार लल्ला अपने काम से बाजार जा रहा था। तभी उसके साथ अनिल ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद लल्ला ने शहर कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत की।