संडीला: बेनीगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मरे किशोर की पहचान हुई, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sandila, Hardoi | Apr 27, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मृत किशोर की पहचान सोमवार को हो गई है। बेनीगंज क्षेत्र के गिगलापुर निवासी नरेंद्र ने अपने 16 वर्षीय पुत्र बबलू के रूप में शव की शिनाख्त की।नरेंद्र ने बताया कि बबलू रविवार दोपहर वह आम की चटनी बनाने के लिए अपने गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित अरविंद के आम के बाग से साइकिल से आम लेने गया था।