उधवा: उधवा प्रखंड सभागार एवं हाईस्कूल में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण संपन्न
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उधवा प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के प्रथम चरण को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।