कुमारखंड: कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में दवा दुकानें रहीं बंद
मधेपुरा जिले के कुमारखंड में ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री और ई-फार्मेसी के विरोध में बुधवार को सुबह करीब 9 बजे प्रखंड क्षेत्र में सभी दवा के खुदरा व थोक दुकानें बंद रहीं। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएशन के आह्वान पर जनहित को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक दवा की उपलब्धता के लिए प्रखंड मुख्यालय में एक दो दुकान खुला रहा।