पिथौरा: बरिहा पाली के एक व्यक्ति को 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरिहा पाली के एक व्यक्ति को 25 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बसना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) की कार्रवाई की गई है । आरोपी सुजल मंडावी के द्वारा 25 लीटर देसी महुआ शराब एक मोटरसाइकिल में रखकर परिवहन किया जा रहा था , मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 25 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।