पिथौरा: पिथौरा बया मार्ग पर लक्ष्मीपुर के पास मॉर्निंग वॉक पर गया पुलिसकर्मी भालू के हमले से हुआ घायल
पिथौरा बया मार्ग पर लक्ष्मीपुर के पास मॉर्निंग वॉक पर गए पुलिस कर्मी शत्रुघ्न डड़सेना पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से उसे पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।