पिथौरा: सांकरा के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सांकरा निवासी आरोपी जाकिर खान उर्फ राजा उम्र 25 वर्ष को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ, सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी के द्वारा अपने घर में 10 लीटर देसी महुआ शराब छुपा कर रखा हुआ था, मुखबिर की सूचना पर सांकरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 10 लीटर देसी महुआ जप्त कर आरोपी जाकिर खान को गिरफ्तार किया है ।