शक्तिफार्म। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने जगतारपुर, बारकोली रेंज और तीलियापुर ढोढा फॉर्म क्षेत्र में छापेमारी कर 4 जलती हुई अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कीं। मौके से करीब 12 हजार किलो लहन नष्ट किया गया, जबकि 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए। आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #udhamSinghabkari #Uttrakhandabkarivibhag #nanakmatta #Nanakmatta
Puranpur, Pilibhit | Sep 19, 2026