नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 55.02 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है, जिसका शुद्ध वजन 55.02 ग्राम बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार संख्या UK06BG-8090 भी बरामद की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में FIR संख्या 210/26, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।