लखीमपुर: उद्यानपुर गांव में सड़क किनारे खड़े ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत उद्यानपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र कढ़िले बीती रात घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। वही किसी अज्ञात वाहन सड़क किनारे खड़े कमलेश कुमार को टक्कर मार कर वाहन समेत मौके से फरार हो गया था।घायल की इलाज के लिए जाते समय रास्ते में कमलेश कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।