लखीमपुर रोडवेज बस अड्डा रोड पर स्थित वी टू मॉल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और आग लगते ही ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका होते ही आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सड़क के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के करीब से कोई गुजरा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।