लखीमपुर: शहर के डीसी रोड पर लगे बिजली के खंभे में करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिदायत नगर निवासी शकील अंसारी पुत्र जलालुद्दीन अंसारी मानसिक रूप से पीड़ित है। बीते दिन शकील अंसारी घर से बगैर बताए कहीं चला गया था। पुलिस के माध्यम से परेशानों को सूचना मिली की शकील अंसारी की डीसी रोड पर बिजली के खंभे में उतर रहे कारण की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।