लखीमपुर: महेवागंज, सुन्दरवल व ओयल चौकी इंचार्ज समेत पुलिस विभाग के 23 उप निरीक्षक का गैर जनपदों में हुआ तबादला
लखीमपुर खीरी जिले में तैनात पुलिस विभाग के 23 उप निरीक्षक का तबादला गैर जनपदों में किया गया है। ओयल चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, कौशल किशोर, अवनेश कुमार, रंजीत सिंह यादव, टीटू कुमार, दीपक राठौर, सुनील कुमार, लाल बहादुर मिश्रा, प्रभात कुमार गुप्ता, संजीव कुमार को सीतापुर भेजा गया है। अन्य को उन्नाव और हरदोई भेजा गया है।