शहर के समग्र विकास एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर आज चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और लंबित परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि नए बस स्टैंड का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।