Follow.. बापचा (बारां) श्रीजी भगवान के दर्शन से लौटे तो राख में तब्दील मिला आशियाना, अज्ञात कारणों से घर मे लगी आग, घर मे रखा सारा सामान जलकर राख,
छबड़ा। उपखंड क्षेत्र के बापचा गांव में शुक्रवार देर रात एक विधवा महिला के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सहित लगभग पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना के समय महिला रचना अपने चार बच्चों के साथ श्रीजी भगवान के दर्शन के लिए गई हुई थीं, जिससे जनहानि नहीं हुई। सूचना पर ग्रामीणों ने प्रशासन व पुलिस को अवगत कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की।
#छबड़ा #बापचा #मकान_में_आग #NewsUpdate
Pratap Singh Singhvi
Sangod, Kota | Jul 18, 2026