बहराइच: नौव्वागढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एससी-एसटी सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे मे वांछित पांच लोगों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा एससी एसटी साहित्य गंभीर धाराओं के मुकदमे मे वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को नौव्वागढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद सभी को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।