बहराइच: राजीचौराहा अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत,पुलिस जाच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर थैलिया गांव निवासी ननके (65) पुत्र मोल्हे राजी चौराहा के पास पैदल जा रहे थे। कुछ दूरी पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक वृद्ध ने शादी नहीं किया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।