बहराइच: कैसरगंज लोकसभा सीट पर करण भूषण ने दर्ज की जीत, सपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया
कैसरगंज में करण भूषण शरण सिंह ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर एक लाख 48 हजार 843 मतों से जीत दर्ज की। करण भूषण को 5 लाख 71 हजार 263 मत मिले। जबकि इस सीट पर सपा प्रत्याशी भगत राम को 4 लाख 22 हजार 420 मत मिले। वही करण भूषण शरण सिंह ने जीत का श्रेय कैसरगंज की जनता को दिया है। लोगों में खुशी की लहर