बहराइच: किशुनपुर मीठा गांव में रंजिश में हुई मारपीट में दर्जन भर घायल,पुलिस जाच में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र के किशुनपुर मीठा गांव में एक व्यक्ति परचून की दुकान संचालित करता है। रंजिश को लेकर से विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।