बक्सर: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बक्सर स्थित रेडक्रॉस भवन में एसडीएम ने किया झंडोत्तोलन
Buxar, Buxar | May 8, 2024 विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर जिला रेडक्रॉस द्वारा बिभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बक्सर स्थित रेडक्रॉस भवन में सुबह झंडोत्तोलन और रक्तदान शिविर का उद्धघाटन एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन सुरेश अग्रवाल व संचालन सचिव श्रवण तिवारी ने किया।