महोबा: नयापुरा बंधान वार्ड में जलभराव से घरों में घुसा पानी, गृहस्थी का सामान बर्बाद, लोग बेहाल
Mahoba, Mahoba | Aug 28, 2026 जलभराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। स्थानीय निवासी आशा देवी ने बताया कि बारिश का पानी घर के अंदर तक घुस गया, जिससे टीवी समेत गृहस्थी का सामान खराब हो गया। सड़कों पर पानी भरा होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़िता का आरोप है कि समस्या गंभीर होने के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।