शिवपुरी: सिरसौद थाना पुलिस ने ग्राम कुंवरपुर से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सिरसौद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया। रविवार को पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।