मुरैना पहुंचे द ग्रेट खली: करह धाम आश्रम में पटिया वाले बाबा का लिया आशीर्वाद, बोले- देश से नशा मिटाने के लिए हर शहर में खोली जाएं जिम
मुरैना:
विश्व प्रसिद्ध भारतीय रेसलर 'द ग्रेट खली' एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना पहुंचे। मुरैना आगमन पर उन्होंने सबसे पहले करह धाम आश्रम पहुंचकर 'पटिया वाले बाबा' के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि देश के हर राज्य और हर शहर में जिम होने चाहिए, ताकि युवा फिटनेस की तरफ आएं और देश से नशा पूरी तरह खत्म हो सके। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और देश की तमाम बड़ी मेट्रो सिटीज़ में नशा बहुत ज्यादा फैल चुका है। खली ने सभी से अपील करते हुए कहा, "नशा मत करिए, स्पोर्ट्स अपनाइए। इससे आप अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगे।"
आज की पीढ़ी के खान-पान और दिनचर्या पर बात करते हुए उन्होंने माता-पिता से विशेष आग्रह किया। खली ने कहा कि कई अभिभावक अपने बच्चों पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते, जिससे बच्चे मोबाइल
Morena, Morena | Oct 18, 2026