मुरैना में रेत माफिया का तांडव! टास्क फोर्स से बचने हाईवे पर दौड़ाया ट्रैक्टर, खाई में पलटी ट्रॉली
मुरैना। चंबल की अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भाग रहे चालक ने टास्क फोर्स की कार्रवाई से बचने के लिए नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा दिया। भागने के दौरान चालक ने लिफ्ट की मदद से हाईवे पर ही रेत खाली कर दी। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टास्क फोर्स को देखते ही बढ़ाई रफ्तार, हाईवे पर खाली की रेत
जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के चंबल के राजघाट की ओर से अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुरैना शहर की तरफ आ रही थी। देवरी घड़ियाल सेंचुरी के सामने से गुजरते समय टास्क फोर्स की टीम ने ट्रैक्टर-ट्�
Morena, Morena | Oct 18, 2026