बाड़ी: कॉलेज छात्राओं को आवागमन में हो रही परेशानी, बाड़ी से 8 किलोमीटर दूर है कन्या महाविद्यालय, बस स्टॉपेज की मांग
Bari, Dholpur | Jul 6, 2026 बाड़ी में धौलपुर रोड स्थित हुसैनपुर मोड़ पर नवीन भवन में कन्या महाविद्यालय शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से यहां कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जहां छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. सिंह ने बताया कि नवीन भवन में छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी