एटा: गांव कसोंन में दलित मां-बेटी से मारपीट, भैंस चराने के विवाद में गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के कसौंन गांव में भैंस चराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक दलित मां और बेटी को कथित तौर पर पीटा गया, जिससे वे घायल हो गईं।घायल माँ बेटी की पहचान कसौंन निवासी कमलेश, पत्नी रूम सिंह, और उनकी बेटी आरती के रूप में हुई है। यह विवाद भैंस चराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद मारपीट में बदल गया।