नवादा: नवादा के नथनपुरा में हादसा, दो गायों को लगा करंट, ग्रामीण आक्रोशित, बालू लदे ट्रैक्टर ने बिजली खंभा तोड़ा, 3 लोग घायल
Nawada, Nawada | Jun 12, 2026 नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नथनपुरा गांव में बालू माफियाओं की लापरवाही से एक बड़ी घटना हो गई। गांव के बीच से गुजर रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को तोड़ दिया। इससे ऊपर की 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार टूटकर नीचे गिर गई, जिससे 2-3 ग्रामीण और दो गायें बिजली के झटके का शिकार हो गईं।