जमुआ: हिरोडीह व जमुआ में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त; परिवहन विभाग का सघन जांच अभियान जारी
Jamua, Giridih | Apr 25, 2026 जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे विशेष जांच अभियान के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में 2 तथा जमुआ थाना क्षेत्र में 3 ओवरलोडेड वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अहले सुबह गश्ती एवं जांच के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र में गुजर रहे वाहनों की सघन जांच की गई।