भोरे: भोरे क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत उप केंद्र का किया घेराव
भोरे क्षेत्र में बिजली की कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान है। जिसको लेकर विभाग के खिलाफ उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। गुरुवार की दोपहर दो बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्युत उप केंद्र का घेराव किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की भोरे क्षेत्र में बिजली की स्तिथि काफी चरमरा गई है। इस उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल हो गया है। आंदोलन की चेतावनी दी।