इटावा: फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Jan 5, 2025 पुलिस लाइन में रविवार की शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता का एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि नव वर्ष के दिन फ्रेंड्स कॉलोनी के पीएसी गली में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले में रविवार को सुंदरपुर मोड पर चेकिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक बाइक, 4 तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।