इटावा: सदर इलाके में भीषण ठंड और कोहरे के कारण कानपुर नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन रद्द, कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं
Etawah, Etawah | Jan 4, 2025 सदर इलाके में भीषण ठंड और घने कोहरे के असर रेलवे पर दिख रहा है जिसके चलते शताब्दी ट्रैन को रद्द कर दिया गया है। शनिवार शाम करीब 5 बजे जानकारी दी गई है कि कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी ट्रैन को रद्द किया गया है जबकि कई ट्रैन 1 से लवकर करीब 11 घण्टे देरी से चल रही है। जिसकी वजह से स्टेशन पर यात्रा करने पहुंच रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।