चरखी दादरी: चरखी दादरी में जिला स्तरीय महर्षि वाल्मिकी जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत
चरखी दादरी लघु सचिवालय में आज सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय महर्षि वाल्मिकी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महापुरूष किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं।