चरखी दादरी: चरखी दादरी में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
चरखी दादरी जिले के इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को दोपहर 12 बजे चरखी दादरी अनाजमंडी में किसानों की विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर रोष प्रदर्शन किया और मार्केट कमेटी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की बहुत दयनीय हालत है। किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिल रहा है वहीं धान व बाजरे की खरीद नहीं हो रही