चरखी दादरी की पुरानी अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर यूरिया का स्टाक पहुंचा है। सोमवार को किसानों को यूरिया वितरित की जाएगी। यूरिया वितरण में डीएपी की तर्ज पर नए नियम लागू होंगें और केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही खाद ले सकेंगे। एक किसान को एक बार में अधिकतम पांच ही बैग मिलेंगे।