चरखी दादरी: च.दादरी रोज गार्डन में भाकियू ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर की जिला स्तरीय बैठक, शहर में किया प्रदर्शन
भाकियू ने किसानों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय रोजगार्डन में सोमवार देपहर 12 बजे जिला स्तरीय बैठक का आयेाजन किया। बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया और उसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन किया गया और लघु सचिवालय पहुंचकर सरकारी खरीद शुरू करवाने सहित किसानों की दूसरी मांग पूरी करने की अपील की ।