कन्नौज: पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन, पुलिस कर्मियों के साथ एसपी ने भी लगाई दौड़
कन्नौज पुलिस लाइन से मंगलवार की सुबह रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम मंगलवार को मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के साथ कई पुलिसकर्मियों के द्वारा दौड़ लगाई गई जिनमें महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया है।