राजीव कॉलोनी झंडा चौक स्थित आरोग्य केंद्र के सामने सार्वजनिक भूमि पर ठेलेवालों का कब्जा महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा बनता जा रहा है। गुरुवार को चार बजे आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिलाओं ने इस संबंध में ग्राम पंचायत देवदरा की सरपंच को लिखित शिकायत की है।