टोंक: टोंक में मौसम बदला, बादल और अंधड़ से मिली गर्मी से राहत
Tonk, Tonk | Apr 17, 2026 टोंक में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से हल्के बादल छाए रहे और अंधड़ के साथ धूल के गुबार भी उठे, जिससे गर्मी का असर कम महसूस हुआ। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।