गोला: नसिरपुर में मानसिक युवक की पिटाई का विरोध करने पर भाई को दबंगों ने पीटा, गोला थाना क्षेत्र में पांच पर मुकदमा दर्ज
गोला थाना क्षेत्र के नसिरपुर गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक जोगिन्द्र की पिटाई का विरोध करने पर उसके भाई गोरख यादव को बुरी तरह मारपीट का शिकार बनना पड़ा। 26 जून की रात करीब आठ बजे आरोपी विजय यादव, राजमन यादव, शेषनाथ यादव, रोहित उर्फ विश्वजीत यादव और राजू ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से गोरख यादव को घायल कर दिया।