ओबरा: थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से निर्गत 7 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०) दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में कुल 07 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।