शिवपुरी जिले में जनगणना कार्य में जुटे एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु पर जिला प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर दिवंगत शिक्षक दिनेश नरवरिया के शोकाकुल परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।