कांके: जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और दान पेटी चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 25, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या और दान पेटी से चोरी करने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।