दतिया नगर: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यादव समाज को भाजपा की सदस्यता दिलाई
संभाग केसरी संजू पाठक पहलवान (कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष) एवं मुख्यमंत्री कप चैंपियन इंद्रजीत पहलवान और पूर्व जिला केशरी रामकेश यादव पहलवान अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए । पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी की उपस्थिति में संभाग केसरी एवं मुख्यमंत्री कप चैंपियन पहलवान ने अपनी पूरी टीम के साथ सदस्यता ली ।