छतरपुर पुलिस के तहत अगम जैन के निर्देश पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सटई में जनसंवाद आयोजित किया गया। नागरिकों को शीत ऋतु में सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने, घर छोड़ते समय सुरक्षा उपाय अपनाने, सीसीटीवी विस्तार तथा साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।