मंझनपुर: दो साल से मुंबई की गलियों में छिपा ट्रक लुटेरा, STF ने दबोचा, 50 हजार का इनामी बदमाश महेवाघाट पुलिस के हवाले
कौशांबी। दो साल पहले महेवाघाट क्षेत्र में ट्रक लूट और चालक-खलासी से मारपीट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ इनामी अपराधी आखिरकार एसटीएफ के शिकंजे में आ गया। बुधवार को समय 1 बजे यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी मोहम्मद तनवीर को महाराष्ट्र के पश्चिम मुंबई से गिरफ्तार कर महेवाघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। जहाँ से न्यायालय भेज दिया गया है।