मंझनपुर: पिपरकुण्डी में विवादित जमीन पर कब्जा कर रहे दबंगों ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडे से पीटा
करारी इलाके पिपर कुण्डी गांव में बुधवार दो पक्षों में मारपीट हुई है।एक पक्ष से श्रवण कुमार ने थाना में शिकायत करते हुए बताया कि उनकी और उनके विपक्षी के बीच एक जमीन का वाद कोर्ट में चल रहा है।बताया कि विपक्षी एक राय होकर उस जमीन पर मिट्टी डलवा कर कब्जा कर रहे थे।आपत्ति जताई तो उनपर और उनके परिवार के लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया।न्याय की गुहार लगाई है।