कासगंज: कासगंज शहर के प्रभुपार्क से जुड़े फीडरों पर शुक्रवार को बिजली कटौती, 11 से शाम 4 बजे तक होगा काम
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती उपकेंद्र पर रूटीन टेस्टिंग और रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र प्रभूपार्क से जुड़े क्षेत्रों में प्रभूपार्क उपकेंद्र से जुड़े गौशाला फीडर, लक्ष्मीगंज फीडर, रेलवे रोड फीडर और नमामि गंगे (स्वतंत्र फीडर) से बिजली प्राप्त करने वाले सभी उपभोक्ता प्रभावित होंगे।